Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

Uncategorized

वर्षा पूर्व नहर-नालियों की साफ-सफाई हेतु जनपद सदस्य ढालेश साहू ने उठाई आवाज

CEO जनपद पंचायत दुर्ग को सौंपा आवेदन, ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

 

 

*CEO जनपद पंचायत दुर्ग को सौंपा आवेदन, ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग*

 

 

अंडा // मचांदुर 

 

जनपद पंचायत दुर्ग के क्षेत्र क्रमांक 24 अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसामा, मतवारी, चिरपोटी एवं मचांदूर सहित अधीनस्थ ग्राम पंचायतों में वर्षा पूर्व नहर-नालियों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर जनपद सदस्य ढालेश साहू द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जनपद पंचायत दुर्ग को आवेदन सौंपा गया।

 

सौंपे गए आवेदन में उल्लेख किया गया कि कई ग्राम पंचायतों में नालियां गंदगी एवं मिट्टी से जाम हो चुकी हैं तथा अनेक स्थानों पर जल निकासी मार्ग एवं नहरों की स्थिति जर्जर बनी हुई है। आगामी वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव, सड़क क्षति एवं गंदे पानी की समस्या उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए समय रहते आवश्यक कार्य कराए जाने की मांग की गई।

 

आवेदन में यह भी कहा गया कि बरसात के मौसम में उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन, पेयजल, स्वच्छता एवं कृषि कार्यों में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जलभराव के कारण मच्छरों एवं संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

जनपद सदस्य ढालेश साहू ने मांग की कि ग्राम पंचायत रिसामा, मतवारी, चिरपोटी एवं मचांदूर सहित अधीनस्थ ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर नहर-नालियों की साफ-सफाई, मरम्मत एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

 

 

 

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *