उतई में सुशासन तिहार – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकनी दी गई
सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️ 9179799491

उतई ,अंडा // ग्रामीणों की प्रशासनिक विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न प्रकार की मांग हेतु
आज गुरूवार को सुशासन तिहार का आयोजन नगर पंचायत उतई में किया गया। एसडीएम हरिवंश मिरी ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में एस डी एम मिरी सर,नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गर्भवती माताओं इंदुरानी गुरु परख, दुर्गा धनकर,जया साहू,मनीषा साहू को सुपोषण टोकनी दी गई। एवं उनसे उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई तथा स्वस्थ शिशु हेतु मंगलकामना की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाऐं प्रधानमंत्री मातृ वंदना ,नोनी सुरक्षा, सुकन्या ,समृद्धि महतारी वंदन ,मुख्यमंत्री कन्या विवाह, महिला कोष सक्षम बाल संदर्भ योजना की जानकारी परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा व सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा के द्वारा दी गई । तथा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कुपोषण मुक्ति अभियान बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की जानकारी उपस्थित ग्राम वासियों के साथ साझा की गई।शिविर में महतारी वंदन की करीब 34 महिलाओं का ई केवाईसी किया गया । सुशासन तिहार शिविर में मुख्य रूप से देवेंद्र बेलचंदन खंड चिकित्सा अधिकारी, सरस्वती नरेंद्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, शिवनारायण देशमुख उपाध्यक्ष,पार्षदगण रमशीला नेताम,सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू,लता सोनवानी, विजयलक्ष्मी साहू, द्वारिका साहू,खुबीराम साहू,अनीता गढ़े,शिव ठाकुर,सुनीता चंद्राकर, संगीत रजक, सतीश चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती उषा झा परियोजना अधिकारी, प्रमिला वर्मा परयवेक्षक,सरिता साहू,प्रेमकमारी पटेल,मार्दी, फुलेश्वरी, सरस्वती,शीमू साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता साहू प्रेम कुमारी फुलेश्वरी माद्री पुष्पा सरस्वती सीमू एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



