Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

रायपुर सराफा व्यापारी ने की आत्महत्या

रायपुर में सराफा व्यापारी ने की आत्महत्या घर में मिली लाश 

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा दुर्ग   Ⓜ️ 9179799491

 

रायपुर । रायपुर के कोतवाली इलाके में एक सराफा कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रवाल सोनी के रूप में हुई है, जो अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ पुरानी बस्ती में “श्री ज्वेलर्स” नाम की दुकान संचालित करते थे। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है

 

जांच के दौरान पुलिस को घर से एक डायरी मिली है, जिसमें प्रवाल सोनी ने अपने दिवंगत बेटे की याद आने और मानसिक पीड़ा का जिक्र किया था। प्रारंभिक जांच में मामला लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव और पारिवारिक सदमे से जुड़ा माना जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले प्रवाल सोनी के 12 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी सोना सोनी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इन घटनाओं के बाद से प्रवाल गहरे सदमे में थे।

 

जानकारी के मुताबिक, बेटे की मौत के समय फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी। वहीं पत्नी की मौत के बाद मायके पक्ष ने घरेलू विवाद और मारपीट के आरोप भी लगाए थे। पुलिस ने उस मामले में भी आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच की थी। अब प्रवाल सोनी की मौत के बाद परिवार की दर्दनाक कहानी फिर चर्चा में आ गई है।

 

फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *