सुशासन तिहार — बेलौदी में जनसमस्या निवारण शिविर
सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️9179799491

दुर्ग //
ग्रामीणों की प्रशासनिक विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न प्रकार की मांग हेतु आज दिनांक 22/5/2026 को सुशासन तिहार का आयोजन ग्राम पंचायत बेलौदी में किया गया। शिविर में विधायक ललित चंद्राकर ,एसडीएम हरिवंश मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, सुश्री प्रिया साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच बेलौदी जामवंतीं देशमुख ,पंचगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में विधायक चंद्राकर जी , जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा 6 गर्भवती माताओं संतोषी यादव, मीनाक्षी यादव, नोमेश्वरी पारकर, राधिका निषाद, ममता देशमुख हर्षा सेन की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया एवं उनसे उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई तथा स्वस्थ शिशु हेतु मंगलकामना की गई। 10किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना नोनी सुरक्षा सुकन्या समृद्धि महतारी वंदन मुख्यमंत्री कन्या विवाह महिला कोष सक्षम बाल संदर्भ योजना की जानकारी परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा व सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती इंदु मिश्रा , शशि रैदास द्वारा दी गई तथा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कुपोषण मुक्ति अभियान बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की जानकारी उपस्थित ग्राम वासियों के साथ साझा की गई।शिविर में महतारी वंदन की महिलाओं का ई केवाईसी किया गया जिसमें 21महिलाएं लाभान्वित हुई सुशासन तिहार शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रोहिणी देशमुख, चमेली पारकर,एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



