छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज

भिलाई। 08/02/26, रविवार ,सतनाम समिति रिसाली भिलाई के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से रिसाली में किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से अतिथि आगमन, स्वागत, उद्बोधन और सम्मान समारोह आयोजित होगा।
कार्यक्रम के संयोजक दिलीप कुरें ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथियों में अनुसूचित जाति एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पार्षद चंदेश्वरी बांधे, छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. पार्वती कुरें, सतनामी समाज दुर्ग संभाग के युवा अध्यक्ष शीतल कोठारी, सतनाम भवन सेक्टर-6 भिलाई के अध्यक्ष बी.एल. कुर्रे, सतनामी महिला जागृति समिति भिलाई की अध्यक्ष पार्वती ढीढी, तहसील सतनामी समाज दुर्ग की उपाध्यक्ष बसंती गायकवाड़, सरपंच डूमरडीह धमेंद्र बंजारे , युवा सतनामी समाज रायपुर (छत्तीसगढ़) के महासचिव अहेन्द्र चेलक, रामेश्वरी दिवाकर गायकवाड़ सतनाम भवन रिसाली भिलाई के अध्यक्ष डी.आर. गुलशन एवं मिनी माता महिला समिति रिसाली सेक्टर भिलाई के अध्यक्ष श्रीमती संध्या बंजारे होंगे।