छत्तीसगढ़ स्तरीय युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सतनाम भवन रिसाली में सम्पन्न हुआ।
युवक युवती परिचय सम्मेलन में दुर्ग , भिलाई ,बेमेतरा , रायपुर , बिलासपुर , धमतरी सहित अन्य जगह से शामिल हुए।

भिलाई, 09/02/26 सतनाम समिति रिसाली के तत्वाधान में सतनाम भवन रिसाली में रविवार को छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राजमहंत, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्शेवाडा ने की। विशेष अतिथि अनुसूचित जाति एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद चंद्रेश्वरी बांधे अध्यक्ष सतनामी समाज महिला विंग , डॉ. पार्वती कुर्रे , श्री शीतल कोठारी अध्यक्ष तहसील, समाज दुर्ग , बी.एल कुर्रे , अध्यक्ष सतनामी सतनाम भवन सेक्टर 6 भिलाई, श्रीमती पार्वती ढीढी अध्यक्ष सतनामी महिला जागृति समिति भिलाई, श्रीमती बसंती गायकवाड उपाध्यक्ष तहसील सतनामी समाज दुर्ग ,श्री अहेंद्र चेलक महासचिव युवा सतनामी समाज रायपुर छत्तीसगढ़,श्रीमती रामेश्वरी गायकवाड समाजसेवी श्री डॉ .आर गुलशन अध्यक्ष सतनाम भवन रिसाली, संध्या बंजारे अध्यक्ष मिनीमाता महिला समिति रिसाली सेक्टर भिलाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मुख्यातिथि श्री ललित चंद्राकर ने कहा इस तरह आयोजन होने से समाज के अतुलनीय कार्य सतनाम समिति के द्वारा किया जा गया है। इससे समय एवं धन की बजट होती है। जिससे समाज में वर एवं मधु को अपने जीवन साथी के बारे में पूरा जानकारी एक ही जगह दोनों परिवार के सदस्यों के बीच में बायोडाटा के माध्यम से मिल जाता है। सम्मेलन में 23 प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन कराया गया। जिसमें से 15 लड़की 8 लड़के शामिल होकर अपने बायोडाटा के साथ पात्र परिचय मंच में उपस्थित होकर दिया। कार्यक्रम स्थल पर सेहत की 10 पैरामीटर का कैम्प नेहरू नगर भिलाई नगर के द्वारा हेल्थ कैम्प लगाया गया इस अवसर सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सतनाम समिति के सहयोजक श्री दिलीप कुर्रे संरक्षक साहेबदास जांगड़े , शीतल कोठारी , श्रीमती शेष जांगड़े , गौरकरण माण्डले, चंद्रवती कुर्रे , एल. एन , गायकवाड , चंद्रावती कुर्रे, द्वारा समान किया। साथ ही सामाजिक एवं शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालक दास डाहरे , लक्ष्मी नारायण गायकवाड , शकुन्तला गायकवाड , सुनील बांधे का सम्मान किय गया।इस अवसर हीमैन चतुर्वेदी , दुर्गा चतुर्वेदी , तनुजा बघेल , संतराम , दुर्गा दास , शिव कुमार , अंजोर दास, ग़रीबा , मिलन बंजारे , अशोक गायकवाड , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




