Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेश

रोजगार एवं आजीविका कार्यशाला

चिरपोटी में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ 

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को दी मिशन की जानकारी

 

*भारत गांवों का देश है जी राम जी योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव*…

by.md.yousuf.

 

अंडा // चिरपोटी 

 

: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम चिरपोटी में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM G) के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक व दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने VB-G RAM G मिशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा भारत कि आत्मा गांवों में बसती है। भारत गांवों का देश है जी राम जी योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह मिशन किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और आजीविका को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए सभी ग्रामवासियों को प्रेरित किया। जहाँ मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 125 दिनों तक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर रोक लगेगी।आगे श्री चंद्राकर ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मानंनीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत G RAM G योजना के अंतर्गत कार्य पूर्ण होने के बाद मात्र 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। जिससे मजदूरों और किसानों को समय पर मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।

 

खेती किसानी की सीजन में ये काम बंद रहेंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने योजना की बारीकियों को सरल भाषा में ग्रामीणजनों के समक्ष रखते हुए बताया कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि गाँव के समग्र विकास, सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक *मजबूत आधार है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं भ्रामक प्रचार को तथ्यों के साथ स्पष्ट किया। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर भाई–बहन उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर मिलने पर सभी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।*

 

प्रीतपाल बेलचंदन केंद्रीय बैंक अध्यक्ष,श्रद्धा साहू जिला पंचायत सदस्य,तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा अध्यक्ष, दिलीप साहू जिला महामंत्री, मनोज सोनी,जिला उपाध्यक्ष,तेखन सिन्हा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष,गिरेश साहू जिला मंत्री,राहुल पंडित,शीतला ठाकुर,उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष,सरस्वती साहू पूजा चंद्राकर,गिरेश साहू,प्रणीण यदु फूलेंद्र सिंह,फत्तेलाल वर्मा, शिवनारायण देशमुख, लक्ष्मीनारायण साहू ,संगीता रजक,विमला कामड़े,जूही चंद्राकर,घनश्याम साहू,हरिश यादव,लेखराम साहू,हेमंत साहू, ओमन लाल साहू,लोकेश्वर चंद्राकर,गौकरण साहू,दौलत राम साहू,दानेश्वरी देशमुख,मंजू वर्मा,फत्तेलाल वर्मा,फलेंद्र सिंह राजपूत,करण सेन,डोमार सिंह साहू,हितेश्वर साहू,सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *