Breaking
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारकों को बीमा प्रमाण-पत्र जारी करने की मांगछ.ग. में 16 जून से स्कूलो में मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव 2026– नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया जाएगा – शिक्षा विभाग का सख्त आदेश14 जून को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के पुण्य स्मृति में सभी समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह दुर्ग ग्रामीण में 40 बोर खनन कार्यों में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग, 16 लाख के बंदरबांट का आरोप भाजपा उतई मंडल द्वारा  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा उतई मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गयागोपालपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन ऐसा पहली बार हुआ भाजपा नेत्री ने अपने समर्थकों, जनप्रतिनिधियों के साथ शराब दूकान का फीता काटकर किया शुभारंभ नवपदस्थ अण्डा थाना टी आई श्रद्धा पाठक की खुले में शराब पीने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन सरपंचों की समस्याओं को लेकर जिला सरपंच संघ बालोद ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा मानसून सत्र में प्रमुखता से मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन

Uncategorized

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारकों को बीमा प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग

ढालेश साहू ने LIC, वित्त मंत्रालय, IBA एवं PMO को भेजा जनहित ज्ञाप

 

 

दुर्ग //  

जनपद सदस्य एवं किसान नेता ढालेश साहू ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत प्रीमियम कटौती के बाद खाताधारकों को अनिवार्य रूप से बीमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Insurance), पॉलिसी नंबर एवं बीमा की सक्रिय स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के केंद्रीय कार्यालय, वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार), भारतीय बैंक संघ (IBA) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को जनहित ज्ञापन प्रेषित कर दिया है तथा आवश्यक नीतिगत सुधार किए जाने का आग्रह किया है।

 

ढालेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना देश के करोड़ों नागरिकों, किसानों, श्रमिकों एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। वर्तमान में प्रत्येक वर्ष पात्र खाताधारकों के बैंक खातों से प्रीमियम राशि स्वचालित रूप से काट ली जाती है, लेकिन अधिकांश हितग्राहियों को न तो बीमा प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाता है और न ही पॉलिसी नंबर अथवा बीमा की सक्रिय स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जाती है।

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक गंभीर है, जहां बड़ी संख्या में हितग्राही डिजिटल माध्यमों तक सहज पहुंच नहीं बना पाते। ऐसी स्थिति में उन्हें यह तक जानकारी नहीं होती कि उनका बीमा सक्रिय है या नहीं। किसी बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजनों एवं नामांकित सदस्यों को दावा प्रक्रिया के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में पॉलिसी संबंधी जानकारी के अभाव में पात्र परिवार बीमा लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं अथवा उन्हें बैंक शाखाओं एवं संबंधित कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

 

ढालेश साहू ने कहा कि जब किसी नागरिक के खाते से नियमित रूप से प्रीमियम राशि काटी जा रही है, तब उसे उसकी बीमा स्थिति एवं पॉलिसी विवरण की जानकारी प्राप्त होना उसका वैध अधिकार है। उन्होंने इसे पारदर्शिता, जवाबदेही एवं उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए केंद्र सरकार से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

 

ज्ञापन में प्रीमियम कटते ही SMS एवं WhatsApp के माध्यम से पॉलिसी नंबर एवं डिजिटल प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने, सभी बैंक शाखाओं में मांग करने पर निःशुल्क बीमा प्रमाण-पत्र जारी करने, बीमा स्थिति की जांच हेतु केंद्रीय ऑनलाइन सत्यापन पोर्टल विकसित करने, दावा प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा सभी लाभार्थियों को वार्षिक बीमा स्थिति की सूचना उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

 

ढालेश साहू ने बताया कि उक्त जनहित ज्ञापन संबंधित केंद्रीय कार्यालयों को प्रेषित कर दिया गया है तथा जनहित में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय सुरक्षा पहुंचाना है। इसलिए योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नीतिगत सुधार किए जाने चाहिए, ताकि प्रत्येक हितग्राही को उसके बीमा अधिकारों की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके और योजना का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *