Breaking
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारकों को बीमा प्रमाण-पत्र जारी करने की मांगछ.ग. में 16 जून से स्कूलो में मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव 2026– नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया जाएगा – शिक्षा विभाग का सख्त आदेश14 जून को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के पुण्य स्मृति में सभी समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह दुर्ग ग्रामीण में 40 बोर खनन कार्यों में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग, 16 लाख के बंदरबांट का आरोप भाजपा उतई मंडल द्वारा  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा उतई मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गयागोपालपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन ऐसा पहली बार हुआ भाजपा नेत्री ने अपने समर्थकों, जनप्रतिनिधियों के साथ शराब दूकान का फीता काटकर किया शुभारंभ नवपदस्थ अण्डा थाना टी आई श्रद्धा पाठक की खुले में शराब पीने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन सरपंचों की समस्याओं को लेकर जिला सरपंच संघ बालोद ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा मानसून सत्र में प्रमुखता से मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन

Uncategorized

14 जून को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के पुण्य स्मृति में सभी समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह 

क्षेत्र के दिग्गज जनप्रतिनिधि होंगें शामील छात्रों का करेंगें सम्मान 

 

दुर्ग // 

 

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पण्डवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ू राम देवांगन की पुण्य स्मृति में 14 जून 2026 रविवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी समाज के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं के सम्मान का कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, बैकुंठ धाम, केम्प 2, भिलाई में सुबह 10:30 बजे से दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा अयोजित किया गया है। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मान. विजय बघेल संसद दुर्ग लोकसभा होंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. प्रेमचंद देवांगन जिला संयोजक विधि प्रवक्ता भा. ज.पा.भिलाई करेंगे। आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में मान. ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, मान. डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा एवम उपाध्याय छ. ग. राज्य विकास प्राधिकरण, मान. रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर, मान. भोज राम देवांगन उपाध्यक्ष छ. ग. राज्य हथकरघा विकास एवं विपनन सह. संस्था होंगे. विशेष आमन्त्रित अतिथियों में महेश देवांगन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोष्टा- कोष्टी समाज, पुरूषोत्तम देवांगन जिला अध्यक्ष भा.ज.पा. भिलाई, श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, डॉ. ओम प्रकाश देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका निगम बिरगांव, धनुक लाल देवांगन संरक्षक दुर्ग जिला देवांगन समाज, तथा कुंजबिहारी देवांगन श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के सुपुत्र होंगे। बच्चों के मार्गदर्शन एवम उत्साह वर्धन हेतु आदरणीय हर्षित मेहर (भा. पु. से.) सी.एस.पी. दुर्ग शहर, एवम आदरणीय अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन से प्राप्त जानकारी अनुसर प्रतिभावान विद्यार्थीयों के साथ-साथ राज्य स्तरीय खेल कूद, विविध कला, और अन्य विधाओं में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले सभी समाज के समस्त प्रतिभाओं को अतिथियों के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे मां परमेश्वरी की पूजा आरती से होगी, प्रातः 11:00 बजे पंडवानी कलाकार एवं श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के शिष्य चेतन देवांगन का पंडवानी गायन होगा। पश्चात दोपहर 12:00 बजे से अतिथि आगमन, उद्बोधन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा विद्यार्थीगण और उनके अभिभावक तथा सामजिक जनो की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनीश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम में दोपहर में भोजन की व्यवस्था रहेगी।

 

 

 

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *