Breaking
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारकों को बीमा प्रमाण-पत्र जारी करने की मांगछ.ग. में 16 जून से स्कूलो में मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव 2026– नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया जाएगा – शिक्षा विभाग का सख्त आदेश14 जून को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के पुण्य स्मृति में सभी समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह दुर्ग ग्रामीण में 40 बोर खनन कार्यों में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग, 16 लाख के बंदरबांट का आरोप भाजपा उतई मंडल द्वारा  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा उतई मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गयागोपालपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन ऐसा पहली बार हुआ भाजपा नेत्री ने अपने समर्थकों, जनप्रतिनिधियों के साथ शराब दूकान का फीता काटकर किया शुभारंभ नवपदस्थ अण्डा थाना टी आई श्रद्धा पाठक की खुले में शराब पीने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन सरपंचों की समस्याओं को लेकर जिला सरपंच संघ बालोद ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा मानसून सत्र में प्रमुखता से मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन

Uncategorized

भाजपा उतई मंडल द्वारा  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा उतई मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

संपादक -- एम डी युसुफ खान -- दुर्ग ग्रामीण

 

 

उतई/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा आज ग्राम पंचायत घुघसीडीह में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम के मुख्य मार्ग,सार्वजनिक स्थलों एवं मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उनके 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने स्वच्छता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखा है। 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर बहनों-बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया गया है।”कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपने घर-आंगन के साथ-साथ गाँव को भी स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं कचरा प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया गया।इस अवसर पर महामंत्री प्रवीण यदु,चंदू देवांगन,उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू,उतई नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख,पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,नवाब खान,फलेंद्र सिंह राजपूत,लक्ष्मी नारायण साहू,सतीश चंद्राकर,राकेश देवांगन,सोनू राजपूत, करण सेन,घनश्याम चंद्राकर,संगीत रजक,विमला कामड़े,एकता चंद्राकर,ममता चंद्राकर,शुभम वर्मा,सोहन रिगरी,ग्राम पंचायत घूघसीडीह उपसरपंच घनश्याम साहू, देवेंद्र भारती,राहुल यादव,सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।*

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *