Breaking
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाताधारकों को बीमा प्रमाण-पत्र जारी करने की मांगछ.ग. में 16 जून से स्कूलो में मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव 2026– नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया जाएगा – शिक्षा विभाग का सख्त आदेश14 जून को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाड़ूराम देवांगन के पुण्य स्मृति में सभी समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह दुर्ग ग्रामीण में 40 बोर खनन कार्यों में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग, 16 लाख के बंदरबांट का आरोप भाजपा उतई मंडल द्वारा  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा उतई मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गयागोपालपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन ऐसा पहली बार हुआ भाजपा नेत्री ने अपने समर्थकों, जनप्रतिनिधियों के साथ शराब दूकान का फीता काटकर किया शुभारंभ नवपदस्थ अण्डा थाना टी आई श्रद्धा पाठक की खुले में शराब पीने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन सरपंचों की समस्याओं को लेकर जिला सरपंच संघ बालोद ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा मानसून सत्र में प्रमुखता से मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन

सुषासन तिहार

गोपालपुर में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 

नवीन राशन कार्ड, स्वसहायता समूहों को ऋण चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता सामग्री किट प्रदान किया गया ।

 

छुरिया :- 

 

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया संजय सिन्हा, कलेक्टर जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने जनसामान्य की समस्याओं को तत्परता से सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत भर्रीटोला आंको, बूचाटोला, गोपालपुर, केशोटोला, खोभा, लाममेटा, पाटेकोहरा, पेंड्रीडीह, रानीतलाब, सड़कचिरचारी एवं तेलिनबांधा कुल 15 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों से मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1092 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें मांग से संबंधित 1079 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 13 आवेदन शामिल थे। शिविर में निराकरण योग्य आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अभिनंदन पत्र दिया गया। इसी तरह हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, स्वसहायता समूहों को ऋण चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वच्छता सामग्री किट प्रदान किया गया तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर कुपोषण निवारण किट भी प्रदान की गई। शिविर में पंचायत, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मण्डावी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रशांत ठाकुर, जनपद सदस्य श्री भेष भाई साहू, श्रीमती सुनीता कंवर, श्रीमती भान बाई मण्डावी, श्रीमती उत्तरा निषाद, श्री उभेराम राम मण्डावी, श्रीमती राधिका चंद्रवंशी, एमडी ठाकुर, चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना, रविंद्र वैष्णव, कांता साहू, एडीएम सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम श्रीकांत कोराम, तहसीलदार श्रीमती आकांक्षा साहू, सीईओ होरी लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

 

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *