नवपदस्थ अण्डा थाना टी आई श्रद्धा पाठक की खुले में शराब पीने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
संपादक - एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग (छ.ग.) Ⓜ️ 917979949

अण्डा // दुर्ग //
थाना अण्डा में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 जून 2026 को थाना अण्डा पुलिस द्वारा खुले स्थान पर शराब सेवन कर आम लोगों को परेशान करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दुबे होटल के सामने सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं, जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को असुविधा हो रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक एवं पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान विनायकपुर निवासी शिवकुमार देशमुख (55 वर्ष) तथा गैंदसिंह धनकर (41 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से शराब की खाली शीशी एवं डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। मेडिकल परीक्षण में भी शराब सेवन की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार साहू सहित थाना अण्डा के पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस टीम ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर शांति भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक के अण्डा थाना का प्रभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रियता दिखाई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहेगा।



