Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता

चौबेबांधा ( राजिम) में राज्य स्तरीय रामायण सम्मेलन का आयोजन आज से

लगातार 10 से 12 अप्रैल को प्रतिदिन 8 की संख्या में मानस मंडली प्रस्तुति देंगीं 

 

by.Md.yousuf.khan.

 

 

 

राजिम // 

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने की दिशा में ग्राम चौबेबांधा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 09 से 12 अप्रैल तक संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 09 अप्रैल, गुरुवार को सायं 4 बजे कलश स्थापना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रत्येक दिवस 8 की संख्या में मानस मंडली अपनी प्रस्तुति देगी। जिसमें पुरुष महिला एवं बालिका मंडली प्रमुख है।

इस आयोजन में प्रदेशभर की प्रसिद्ध मानस मंडलियाँ भाग लेंगी, जिनमें धमतरी, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, बस्तर, डोंगरगढ़ सहित कई जिलों की मंडलियाँ शामिल हैं। तीनों दिनों में अलग-अलग मंडलियों द्वारा रामायण आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम दरबार मानस मंडली, चौबेबांधा द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति में संरक्षक के रूप में सेवक श्रीवास, नकछेड़ा साहू, पुनऊ राम पटेल एवं चम्मन साहू हैं। अध्यक्ष पद पर बिसहत साहू, सचिव नरेश पाल, उपाध्यक्ष गणेश राम साहू,हरक श्रीवास तथा कोषाध्यक्ष हेमंत सोनकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा कई सदस्य एवं सलाहकार आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह सम्मेलन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक माना गया है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *