उत्सव` मोड में भाजपा: `गांव चलो-बस्ती चलो` अभियान के जरिए लाभार्थियों से सीधा संवाद

दुर्ग // बालोद //
BJP अपने 47वें स्थापना दिवस पर 7 से 12 अप्रैल तक प्रदेशभर में ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान चला रही है। संगठन की बैठक में तय रणनीति के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा के 50 बड़े गांवों में जनसभाएं होंगी।
अभियान का मुख्य आकर्षण पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान करना है। इसमें सांसद, विधायक और मंत्री मुख्य भूमिका निभाएंगे। जनप्रतिनिधि गांवों में स्वच्छता के लिए श्रमदान करेंगे और चौपालों में सरकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
प्रदेश महामंत्री एवं BJP स्थापना दिवस के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने बताया, ‘गांव चलो-बस्ती चलो अभियान’ (7-12 अप्रैल 2026) ज़मीनी स्तर पर केंद्र की योजनाओं को पहुंचाने और कार्यकर्ताओं से संवाद करने का एक बड़ा जनसंपर्क अभियान है।
BJP अंत्योदय की भावना को चरितार्थ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भाव के साथ CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सांसद, विधायक, मंत्री और पार्टी पदाधिकारी ‘गांव चलो-बस्ती चलो अभियान’ में सहभागिता कर स्वजनों से संवाद कर रहे हैं।