Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री आवास की आस में ग्रामीण भटक रहे है

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सिस्टम की गड़बड़ी से सैकड़ों हितग्राही वंचित

स्वीकृति के आस में दर-दर भटकने मजबूर कलेक्टर से लगाई गुहार

 

 

 

by.md.yousuf.khan.

 

Anda-Durg.

Ⓜ️9179799491

दुर्ग जनपद पंचायत के अधीन नगपुरा,

चंगोरी ,अंजोरा,कोकड़ी, पाऊवारा,ख़ुरसुल,गनियारी,मोहलाई,डंडेसरा,अंजोरा ढाबा सहित अनेक ग्रामों के पात्रता रखने वाले सैकड़ों हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित होने पर पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ दुर्ग रिवेंद्र यादव और पूर्व अध्यक्ष केश शिल्पी कला बोर्ड नंदकुमार सेन की अगुवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने बड़ी तादात में पहुंचे और बताई आवास ऐप के सिस्टम की गड़बड़ी का खामियाजा मिट्टी के मकान तथा पात्रता रखने के बाद भी वंचित किया जा रहा है।

अवगत हो दुर्ग जनपद व जिला सहित प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हर कच्चे मकान को पक्के मकान की सौगात देने वर्ष 2018 से शिलशिला चल रहा है जहां इस योजना के लिए प्रतीक्षा सूची तैयार किया गया और क्रमशः पात्र लोगों का आवास बनाया गया फिर छूटे जरूरतमंदों के लिए सरकार द्वारा आवास प्लस के तहत गांव गांव में मकान की स्वीकृति दी गई जिसका कार्य प्रगति पर है और हालही में अंतिम तौर पर बच गए हितग्राहियों को अवसर देने आवास 2.0 में सर्वे कर ग्राम पंचायत सेअनुमोदन करवा जिओ टेक किया गया है जिसका अंतिम सत्यापन होना बाकी है इन तीनों आवास की प्रतिक्षा सूची,आवास प्लस और आवास 2.0 आ जाने के बाद भी दुर्ग जनपद के 47 गांव के 353 पात्र हितग्राही सहित पूरे जिले में सैकड़ों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऐप के सिस्टम में बिना कोई वाजिब वजह के अपात्र वाले सूची में चला गया है जिसमें अनेकों अति जरूरतमंद मकान विहीन लोगों के आसियाना का सपना प्रशासनिक निष्क्रियता और शासन की आंख मूंदने वाली व्यवस्था के चलते खत्म हो रहा है भले ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में योजना को लेकर पीठ थपथपाने का क्रम चल रहा हो पर किसी योजना की सफलता गांव समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे बिना नहीं माना जा सकता।

ज्ञापन सौंपने वालों ने प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष प्रदेश किसान कांग्रेस कृष्णा देवांगन, पूर्व सरपंच हिंछराम पारकर,पूनम वैष्णव,हेमंत साहू,खिलेंद्र साहू,लोकेश बंजारे,बलराम कौशिक,सुंदर देशमुख,चिंतामणि साहू,कोमल देशमुख, पार्श्वनाथ चौहान,फागेश,राजकुमार निषाद,ओंकार,नरेंद्र देशमुख,टीकाराम देशमुख,भगतराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *