Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

समोदा अफीम खेती मामला

समोदा में अफीम खेती मामला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे, की उच्च स्तरीय जांच की मांग

 

रिपोर्ट – युसूफ खान

 

     दुर्ग ,07/03/26 ,दुर्ग जिले के ग्राम समोदा (जेवरा चौकी के अंतर्गत) भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष के खेत में प्रतिबंधित अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समोदा पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर संबंधित स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से भी चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

गौरतलब है कि समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया। फिलहाल प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर बनी हुई।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *