Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

राम कथा का आयोजन

रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेय

संपादक -- एम डी युसुफ खान --- दुर्ग ग्रामीण     Ⓜ️ - 9179799491

 

अंडा // उतई // 

 

धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति दुर्ग ग्रामीण द्वारा ग्राम बोरीगारका में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास आचार्य पं. श्री युवराज पांडेय जी महाराज ने भक्ति के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला।

 

महाराज जी ने कहा कि गीता में चार प्रकार के भक्त बताए गए हैं – आर्त जो दुःख में, जिज्ञासु जो सत्य को जानने के लिए, अर्थार्थी जो धन-संपत्ति के लिए और ज्ञानी जो निष्काम भाव से भगवान से प्रेम करता है। इनमें ज्ञानी भक्त सर्वश्रेष्ठ है।

 

उन्होंने कहा कि महाभारत में अर्जुन तो माध्यम मात्र थे, भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परम भक्त हनुमान को भी गीता का दिव्य ज्ञान सुनाया। लंका में हनुमान ने रावण को चेताया था कि अधर्म का फल विनाश है और श्रीराम की शक्ति के आगे किसी का अहंकार नहीं टिकता।

 

निर्गुण-सगुण में कोई भेद नहीं है, जैसे जल का कोई आकार नहीं होता पर फ्रिज में रखने पर वह आकार ले लेता है, वैसे ही परमात्मा भक्तों के प्रेमवश साकार हो जाते हैं। भगवान जन्म नहीं लेते, प्रकट होते हैं।

 

 

राम जन्मोत्सव पर आचार्य श्री द्वारा गाया गया सोहर गीत और संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने माता सीता के स्वयंवर की कथा का भी वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि रामचरित मानस महासागर है। मानस की हर चौपाई में कार्य सिद्धि की शक्ति है। प्रतिदिन रामायण पाठ को दिनचर्या में शामिल करें। गाड़ी में बैठते ही चौपाई का स्मरण करने से हादसा नहीं होता। अंधविश्वास में नहीं, कर्म और प्रार्थना में विश्वास रखें।

 

 

इस अवसर पर कथा में प्रमुख रूप से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, महापौर शशि सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, कैलाश नहाटा, ओनी महिलांग, जगदीश साहू, भीषम हिरवानी, संतु मणिकपुरी, जयंती महानंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, साहू संघ संभाग सचिव पूनम साहू, सरपंच पाऊवारा मीना यादव, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, कमलेश गजपाल, योगनारायण गजपाल, वेदनारायण साहू, रामसिंह सोनबोइर, सरपंच बोरीगारका चुम्मन यादव, जागेश्वर साहू, राजेश साहू, गिरीश साहू, दुष्यंत साहू, कुलेश्वर जांगड़े, दीपक यादव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंच संचालन दीपक कौशिक ने किया।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *