Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

सांकरा में भाजपा द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान

गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम सांकरा में किया जनसंवाद

 

 

पाटन।  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल अम्लेश्वर द्वारा “गांव चलो-घर चलो” अभियान के तहत ग्राम सांकरा में व्यापक जनसंपर्क किया गया। अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी दयानंद सोनकर तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें योजनाओं का लाभ और उनसे जुड़ी जानकारी प्रदान की।

ग्रामीणों ने सरकार द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि इन योजनाओं से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर छोटू यादव (बूथ अध्यक्ष), मनहरण सिंगौर (सांसद प्रतिनिधि), तुलाराम सिंगौर (पंच), महेंद्र पारधी (पंच), कामता सिंगौर, तिहारु बघेल, यशवंत जांगड़े, उग्रसेन सिंगौर, पिंटू यादव, राजकुमार सिंगौर, विकास सिंगौर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *