Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

Uncategorized

नग्न हालत में मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

उतई थाना के डुमरडीह का मामला

उतई। उतई थाना अंतर्गत डूमरडीह में घर के अंदर एक युवक की नग्न हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही उतई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। उतई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि डूमरडीह गांव में एक बंद मकान के अंदर से बदबू आने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची। जब दरवाजा खोलकर कर देखा गया तो वहां लगभग तीन दिन पुरानी लाश पड़ी हुई थी। पहचान करने पर मृतक की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी (52 वर्ष) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि जिस मकान में लाश मिली है वह मुख्तार का मकान था। वह यहां अपनी पत्नी शांति (35 वर्ष) और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर तीन दिन पहले अपने मायके गई है।

पुलिस ने पत्नी को सूचना देकर घर बुला लिया है। उसने बताया कि जब वह गई थी तो मुख्तार सिंह सही था। पत्नी ने बताया कि मुख्तार को शुगर और बीपी की शिकायत थी। वह बीमार भी रहता था। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि वह रात में अकेले घर के अंदर रहा होगा और अटैक आने पर उसे समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हुई है। बताया जाता है कि जब पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के अंदर देखा तो लाश तीन दिन पुरानी होने से सड़ने लगी थी। उसके शरीर से बॉडी फ्लूड बह रहा था। लोगों ने उसे देखकर कहा कि मुख्तार सिंह की हत्या हुई है और घटना स्थल में खून पड़ा हुआ है। बाद में फोरेंसिक की टीम ने भी जांच कर जमीन पर बहे खूननुमा चीज को बॉडी फ्लूड बताया है। मुख्तार की लाश उसके घर के अंदर नग्न हालत में कैसे मिली इसकी जांच पुलिस कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर उसे अटैक आया होता और नार्मल मौत होती तो वह नग्न हालत में कैसे मिलता।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *