Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

Uncategorized

सरपंच की अपील का हुआ असर, किसान कर रहे है पैरादान

सरपंच खिलेश मारकंडे ने की थी अपील

सेलूद। ग्राम पंचायत सेलुद के युवा सरपंच खिलेश मारकंडे ने किसानों से गर्मी फसल के अपने पैरा को गौठानो में दान करने की अपील किया ।जिससे पशुओं को उपयुक्त चारा मिले व पराली जलाना न पड़े और पर्यावरण प्रदुषण से भी बचा जा सके । । किसान के खेतों में फसलों के कटाई के बाद जो पैरा होता है उसे अधिकतर किसान खेत में ही जला दे ते थे ,जिससे वायुमंडल तो गंदा होता है और आग लगने का खतरा मंडराता है, लेकिन ग्राम सेलुद के किसान गुलमणी कुर्रे ने सरपंच के अपील पर अपना पैरा गौठान में दान कर दिया है।इसी तरह सभी किसान अपना पैरों को गौठान या गौशाला में दान कर देंवे ।ताकि खरीफ फसल लेने के समय गौठान में घुमन्तु पशुओं को आसानी से चारा मिल जाएगा और गौठान संचालन में किसानों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पडेगा ।,ग्रामीणों के पैरादान करने से ग्रामीणों को गौठान के संचालन व खेती को बचाने की मुहिम को गति मिलेगी । किसान आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करने से खेतों से खलिहान मे अपना पैरा संसाधन की कमी के कारण नहीं ला पाते और खेत में जला देते है ।हारवेस्टर और थ्रेशर से मिंजाई कार्य करने से खेत में ही पैरा छुट जाता है किसान उस पैरे को आग लगा देते थे ।लेकिन उससे उठने वाले धुएं के कारण वातावरण प्रदुषित होना शुरु हो गया था इसी बात को ध्यान रखकर किसानों ने अपने पैरे का सही उपयोग करना शुरु कर दिया है। साथ ही ग्राम पंचायत सेलुद सरपंच द्वारा जन जागरुक करके ग्रामीण किसानों को पैरे को न जलाते हुए इसे गौठान में दान करने की अपील कर रहे है।और पंचायत खर्च की राशि से किसानों के पैरा को गौठान तक लाने का कार्य कर रहे है ताकि बरसात के समय गौठान में रहने वाले घुमन्तु पशुओं को पर्याप्त चारा पानी मिल सके।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *