Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

राजनीति

राज्य सरकार मनरेगा को कमजोर करके मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है – ताम्रध्वज साहू

जनसंपर्क दौरे में ग्रामीणों ने की शिकायत, नहीं मिल रहा मनरेगा के तहत काम

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करगाडीह, बोरीगारका, जंजगिरी,मतवारी, रिसामा,मातारोडीह एवं कातरो में जन सम्पर्क दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन उनकी मदद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ने कांग्रेस के संघठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ से कांग्रेस पार्टी में नए लोगों के साथ महिलाओं एवं युवाओं को भी जोड़ने का आह्नान किया है।
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू विभिन्न ग्राम में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर रहें है और उनकी समस्यायों से विभागीय अधिकारियों को निरंतर अवगत करा रहे।
उन्होंने ने सभी ग्राम में जो सबसे बड़ी समस्या है गांव के लोगों को मनरेगा में काम नहीं मिलना, जबकि कांग्रेस के सरकार में प्रतिव्यक्ति को 100 दिनों का कार्य दिया गया था। लेकिन भाजपा की डबल इंजीन की सरकार मजदूरों को काम नहीं देकर उनके साथ अन्याय कर रही है।
श्री साहू ने कहा की हमारे जिले में करीब 1,50,000 मजदूर मनरेगा के तहत काम करते थे, लेकिन अब सिर्फ 10,000 मजदूरों को ही काम मिल रहा है। इससे मजदूरों की आजीविका प्रभावित हो रही है, और बेरोजगारी के कारण वे घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस कमेटी प्रदीप चन्द्रकार,अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड नंद कुमार सेन, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चन्द्रकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, ब्लॉक अध्यक्ष महिला पुष्पा साहू,जामवंत गजपाल, घनश्याम गजपाल, जनार्दन साहू, दुलरवा सोनबेर, प्रेमचंद सोनबेर, चुम्मन यादव, रेखा अजय चतुर्वेदी, कमल सुखतेल, बलदाऊ देशमुख, अरुण वर्मा,राजा साहू, प्रहालाद वर्मा, द्वारिका साहु, राजू चन्द्रकार, बेकुंठ महानंद, युगल साहू, पदुम गजपाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *