Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

राजनीति

रिसाली नगर निगम : एमआईसी में डुंडेरा के पार्षद रोहित सहित तीन नए चेहरे शामिल

कांग्रेस छोड़ भाजपा में गई पार्षद सीमा साहू एमआईसी से बाहर

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने तीन नए चेहरे को महापौर परिषद में शामिल किया है। जारी आदेश में कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश करने वाली वार्ड 28 की पार्षद सीमा साहू को परिषद की टीम से बाहर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कांग्रेस से भाजपा प्रवेश करने वाले वार्ड 20 के पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह निगम की जगह वार्ड 36 के पार्षद रोहित धनकर को राजस्व विभाग का प्रभारी बनाया है।
रोहित धनकर अब निगम में राजस्व विभाग के साथ-साथ मेयर इन काउंसिल के बाजार तथा वाहन विभाग प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसी तरह महापौर शशि सिन्हा ने वार्ड 10 की पार्षद जमुना ठाकुर को पुनर्वास तथा नगर नियोजन उद्यानिकी तथा संचार विभाग का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा सीमा साहू की जगह महापौर ने महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण तथा आजीविका विभाग की जिम्मेदारी वार्ड क्र. 40 की पार्षद रंजीता बेनुआ को दी गई है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *