Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

मोदी किसान हितैषी पूर्व मंत्री

किसानों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान,मोदी सरकार ने बढ़ाई धान की MSP..KCC को लेकर भी खुशखबरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने कहा मोदी सरकार किसान हितैषी

 

 

रानीतराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस अहम मीटिंग में कैबिनेट ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लिए कैबिनेट की मीटिंग के लिए फैसलों का ऐलान किया ।इसका सीधा मतलब ये हुआ कि इस सीजन में किसानों को 1 क्विंटल धान के लिए कम से कम 2369 रुपये दिए जाएंगे। बताते चलें कि इससे पहले किसानों को 1 क्विंटल धान के लिए न्यूनतम 2300 रुपये मिल रहे थे।
कैबिनेट ने 14 फसलों के लिए एमएसपी को दी गई मंजूरी,
मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी। इन 14 खरीब फसलों में धान के अलावा ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन (पीला), तिल और रामतिल शामिल है। 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये बढ़कर 8000 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द का 400 रुपये बढ़ाकर 7800 रुपये प्रति क्विंटल और मूंग का 86 रुपये बढ़ाकर 8768 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान हितैषी है किसानों के हित में फसल के समर्थन मूल्य का प्रति वर्ष वृद्धि करते हुए लागत राशि से अधिक मुनाफा दे रहे है।
किसान नेता पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी में किसानों को उनके लागत की 50 प्रतिशत से अधिक मुनाफा देने का है जिसे पूरा करने किसानों को फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया जा रहा है वहीं प्रदेश की विष्णुदेव की भाजपा सरकार भी छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी समर्थन मूल्य से अधिक 3100 / में लेकर अपना चुनावी वादा मोदी की गारंटी के साथ पूरा कर रही है।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने कहा कि मोदी जी ने इन फसलों के लिए एमएसपी की कुल धनराशि 2,07,000 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ये सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को उनकी लागत के ऊपर कम से कम 50 प्रतिशत का मार्जिन मिले जो किसान को खेती करने प्रोत्साहित कर रहे है ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *