Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

देऊरझाल स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव

शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर प्रवेश कराया।

 

पाटन। छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र 16 जून सोमवार को शुरू हुई है। शासन के निर्देशानुसार पहले दिन सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया है। शाला पहली बार कदम रखने वाले नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू ने शाला प्रांगण में गुलमोहर का वृक्षारोपण किया। सरपंच साहू जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल की पढ़ाई का स्तर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा लगातार सुधार हुई है। देऊरझाल शाला में जो समस्याएं है,उसे हम सब मिलकर दूर करेंगे। बच्चों की पढ़ाई में जो भी समस्या है उसे आड़े हाथ आने नहीं दिया जाएगा। उसे बहुत जल्दी दूर किया जाएगा। मै कोई वादा नहीं करूंगा, मै अपने काम पर विश्वास रखता हूं।

 

 

शाला के सभी विघार्थियों को स्कूल ड्रेस एवं पुस्तक वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य चंद्रावती कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री आनकी राम वर्मा, समाजसेवी दिलीप कुर्रे, रामचंद जांगड़े , प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार साहू , सहायक शिक्षक श्री रोशन कुमार साहू ,पंचगण रूपेश कुमार कोसरे, महेश्वरी कुर्रे , डीलेश देशलहरे , सीता देशलहरे , उत्तरा कुर्रे , यमुना कोसरे, गोलू ,कमलेश्वरी , संतोषी , आशा कुर्रे , सावित्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *