शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोथली में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

पाटन।पाटन विधानसभा के नगर पालिका निगम अमलेश्वर के ग्राम भोथली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र में पूजा अर्चना करके नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगा कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि अहेंद्र चेलक जिला अध्यक्ष सतनामी समाज दुर्ग , विधायक प्रतिनिधि पूर्व माध्यमिक शाला भोथली थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि श्री चेलक ने कहा पढ़ाई की स्तर को लगातार गुणवत्तापूर्ण बनाएं रखने के लिए शिक्षको के साथ साथ पालकगण को महीने में एक बार अपने बच्चों के स्कूल में जरूर आना चाहिए। जिससे बच्चों की पढ़ाई की स्तर को परखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे समय पर स्कूल पहुंचे एवं स्कूल में दिया गया होमवर्क को पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण करके स्कूल आने से निश्चित रूप से हमारे इस स्कूल का नाम एवं अपने मां बाप का नाम रोशन होंगे। तत्पश्चात बच्चों को पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया। इस अवसर अहेंद्र चेलक, मनबोध साहू , हेमलता साहू पार्षद नगर पालिका निगम अमलेश्वर, सेवती निषाद पार्षद ,टीकम निषाद , गोविंद , प्रधानाध्यापक रोशनलाल साहू अन्य ग्रामीणजन किशोर साहू , रामविशाल साहू, भागवत पटेल, नेहरू साहू,पालक गण एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक विनोद कुमार चौबे, समस्त शिक्षक गण तथा ग्राम वासी उपस्थित थे।



