Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

भाई - बहन बने पुलिस जवान

भाई – बहन की कामयाबी रिसामा की भूमि से बने छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान 

 

 

अंडा। // 

गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर मैदान में किया नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और लगन से मिली कामयाबी

 

संवाददाता – एम डी युसुफ खान अंडा – दुर्ग 

 

 

“अभ्यास ही गुरु है” करत करत अभ्यास के इस सिद्धांत को साकार करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा व जनपद पंचायत दुर्ग के एक छोटे से गांव रिसामा के भाई-बहन खोमलाल पटेल और गुणेश्वरी पटेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस बल में चयनित होकर पूरे गांव, परिवार क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। दोनों की इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ ही गांव के लोग बहुत हर्षित हैं। ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक बन गये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोमलाल पटेल ने वर्ष 2012 में तथा उनकी बहन गुणेश्वरी पटेल ने वर्ष 2016 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम मतवारी से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद दोनों ने पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू की और शारीरिक दक्षता के लिए गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर मैदान में जाकर नियमित रूप से अभ्यास करते रहे।

उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, लगन और अनुशासन का परिणाम यह रहा कि पहले खोमलाल पटेल का चयन वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ पुलिस में जिला कांकेर के लिए हुआ। वर्तमान में वे चारामा में पदस्थ हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

भाई की सफलता से प्रेरणा लेकर बहन गुणेश्वरी पटेल ने भी निरंतर मेहनत, धैर्य और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। उनका यह सतत प्रयास आखिरकार सफल हुआ और अब उनका चयन भी बालोद जिला पुलिस बल के लिए हो गया है।

इन दोनों भाई-बहन की सफलता इसलिए और भी विशेष मानी जा रही है, क्योंकि ग्राम रिसामा में खेल मैदान की कमी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूर जाकर लगातार अभ्यास करते हुए अपने सपनों को साकार किया।

यह उपलब्धि माता मीना पटेल और पिता डोमन पटेल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि आज उनके दोनों बच्चे छत्तीसगढ़ पुलिस बल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रिसामा के सरपंच, उपसरपंच, समस्त पंचगण, ग्रामवासी, तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतवारी के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खोमलाल पटेल और गुणेश्वरी पटेल को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *