Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला

Uncategorized

हर घर पोषण’ की ओर कदम: रिसामा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम, ढालेश साहू रहे शामिल*

 

 

 रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान 

 

 

अंडा // महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 से 23 अप्रैल तक संचालित ‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत ग्राम रिसामा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं किसान नेता ढालेश साहू विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ग्राम पंचायत के पंच गितेश्वर साहू भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान ढालेश साहू ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि “कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। पोषण पखवाड़ा के माध्यम से प्रत्येक घर तक सही पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना आवश्यक है।”

 

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय पौष्टिक आहार, स्वच्छता, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा पोषण संबंधी जानकारी साझा की गई।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ग्राम पंचायत को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *