Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

पूल गांव में बाबा साहेब अम्बेडकर जी जयंती मनाया

बाबा साहेब की जयंती पर पुलगांव वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य*

बुजुर्गों व श्रमिकों का सम्मान, फल, बिस्कुट व जूस का वितरण*

 

 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान 

 

 

दुर्ग (छत्तीसगढ़), 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुलगांव स्थित वृद्धा आश्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि ढालेश साहू के नेतृत्व में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई, जिसके पश्चात आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को टोस्ट, बिस्कुट, जूस एवं फल का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर श्रमिक साथियों का भी सम्मान किया गया तथा उन्हें बिस्कुट एवं केला वितरित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना का विशेष माहौल देखने को मिला।

 

उपस्थित प्रमुख जनों में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि ढालेश साहू, ग्रामीण साहू समाज रिसामा के अध्यक्ष गीतेश्वर साहू, किसान नेता बालाराम, दुर्ग जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश साहू, सचिव दिनेश राजपूत, कोषाध्यक्ष दयाराम साहू, सदस्य श्रीमती राजेश्वरी साहू, संरक्षण सनद देवांगन, सदस्य अलीराम साहू, सुशील साहू, अशोक कुमार, साथ ही जिला अध्यक्ष क्रांति सेना ऋषि साहू एवं युवा समाज सेवी सुमंत साहू भी शामिल रहे।

 

*इस अवसर पर ढालेश साहू ने कहा कि* डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समानता, शिक्षा और अधिकारों की जो लड़ाई लड़ी, वह हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सहयोग पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से हम उनके विचारों को जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता एवं सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के बुजुर्गों एवं श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *