मचांदुर में शाला प्रबंधन समिति का गठन व मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
संपादक - एम डी युसुफ खान दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ 9179799491

अंडा // दुर्ग / शासन के निर्देशानुसार दुर्ग ब्लॉक के हायर सेकंडरी स्कूल मचांदुर में शाला प्रबंधन समिति का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से थानसिंह साहू अध्यक्ष व डागेश्वरी साहू उपाध्यक्ष नवनिर्वाचित पदाधिकारी चयनित हुए।*
*शाला प्रवेशउत्सव*
*प्राथमिक ,मिडिल व हाई हायर सेकंडरी स्कूल में नवीन कक्षाओं में आने वाले बच्चों को गुलाल लगाकर,मिठाई खिलाकर, पुस्तक,कपड़े आदि वितरण कर शाला प्रवेश की बधाई दिया गया।*
*ग्राम प्रधान युगल किशोर साहू ने कहा-शासन के आदेशानुसार पालक-बालक व शिक्षकों के बीच की कड़ी है शाला प्रबंधन समिति।समिति का उद्देश्य शाला संचालन में उत्तरोत्तर विकास व मूलभूत सुविधाओं में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। साथ ही नवीन शाला प्रवेश करने वाले बच्चे कोमल मिट्टी की भांति होते है,शिक्षक वह कारीगर है जो शाला व वातावरण के अनुरूप ढालकर बच्चों के उद्देश्य प्राप्ति व सफलतम आयाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है,इसमें पालकों को बच्चों को सतत शाला भेजने व अनुशासन के प्रति जागरूप करने में हम सबको साथ मिलकर काम करना होगा जिससे हम बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार से जोड़कर एक कुशल नागरिक बना सके।*
*इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान युगल किशोर साहू,उपसरपंच दुष्यंत कुमार साहू, जन भागीदारी पूर्व अध्यक्ष नवाब खान,भाजपा महामंत्री प्रवीण यदु,सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह बैस,प्राचार्य वर्मा मैम ,चौधरी सर, सिंह सर,रात्रे सर,कल्पना मैम सहित स्टाफ,प्रधानाचार्य पूर्णिमा साहू,दुलारी ठाकुर,अंजू गोस्वामी सहित स्टाफ पंच गणपत साहू,मंशाराम राम साहू,भारती यादव, उत्तरा गोस्वामी,आशा पटेल,कौशिल्या साहू,विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालक शिव कुमार साहू,तोरण लाल साहू,गोकुल यादव, विश्वनाथ साहू,विजय शर्मा,लिकेश्वर साहू,लक्ष्मीनारायण रात्रे,रूपेंद्र देवांगन,राजेन्द्र साहू,महेश कुमार साहू,दयालु राम यादव, तारिणी देवांगन,संगीता देवांगन सहित अधिक संख्या में पालक गण उपस्थित रहे।