Breaking
गुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 

अछोटी में पर्यावरण दिवस का आयोजन

अछोटी आंगनबाड़ी केंद्र में पर्यावरण दिवस पर घर घर मुनगा,हर घर मुनगा के तहत वृक्षारोपण क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि हुए शामील 

संपादक -- एम डी युसुफ खान --- अंडा - दुर्ग         Ⓜ️ 9179799491

 

अंडा / दुर्ग //

 

घर घर मुनगा हर घर मुनगा के तहत महिला एवं बाल विकास द्वारा आज दिनांक 6 जुलाई 2026 को दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत अछोटी आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में पौधारोपण, सुपोषण एवं मुनगा पौधे का रोपण किया गया ।

कार्यक्रम प्रारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। तत्पश्चात अतिथि देवों भव के तहत सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं छोटे छोटे ग्रिटिंग कार्ड भेंट देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा विक्की मिश्रा के द्वारा किया गया।

अन्य अतिथि गण जनपद सदस्य श्रीमती बेला यादव, मंडल अध्यक्ष लिखेश्वर देशमुख, भाजपा महामंत्री गब्बर जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नुकेश्वर देशमुख, भाजपा सदस्य बूथ अध्यक्ष टुम्मनलाल कोसे, विधायक प्रतिनिधि मोरध्वज यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण यादव वरिष्ठ भाजपा अध्यक्ष कामता दिल्लीवार थे । विधायक द्वारा पौधारोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया तथा श्रीमती आशा विक्की मिश्रा द्वारा पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण करने का सलाह दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जाम्बुलकर द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को घरों की बाड़ियों में भी मुनगा वृक्ष लगाने एवं उन्हें नियमित खाने की सलाह दी गई। जिले के 1550 आंगनबाड़ी केंद्र में घर घर मुनगा हर घर मुनगा के तहत सुपोषण वृक्ष मुनगा का रोपण किया जा रहा है।

जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू द्वारा मुनगा खाने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ट्विंकल, सार्थक और वेदांत 3 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया साथ ही आंगनवाड़ी में न्यौता भोज कार्यक्रम संतोष कुमार, अमृत व मानस अमृत के द्वारा कराया गया। महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू के द्वारा गांव की महिलाओं को मुनगा तथा मुनगा भाजी खाने के फायदे के बारे में बताया गया कि मुनगा पौधा एक अत्यंत ही लाभकारी पौधा है मुनगा पौधे के सभी भाग जैसे पत्ती, फल एवं संपूर्ण पौधे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन एवं पोषक तत्व पाए जाते हैं इसकी महत्ता को देखते हुए अफ्रीकन देशों में मुनगा को मदर्स ट्री का दर्जा दिया गया है। मुनगा में कैल्सियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह शिशुवती माताओं हेतु अत्यधिक लाभकारी है इसके उपयोग से शिशु हेतु दुध की मात्रा में कमी नहीं आती और बच्चे का स्वास्थ्य सही रहता है। एवं उसका नियमित वजन बढ़ता है। मुनगा आयरन से भरपूर होने के कारण रक्ताल्पता को दूर करने में भी सहायक है। मुनगा के 100 ग्राम मात्रा के सेवन से प्रतिदिन की आवश्यकता का 64 किलो कैलोरी ऊर्जा, 1.4 ग्राम वसा, 9 मिलीग्राम सोडियम , 8.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.4 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ए 151%, विटामिन सी 86%, कैल्सियम 18%, आयरन की 22 % मात्रा की पूर्ति हो जाती है।

कार्यक्रम के आयोजक परियोजना अधिकारी दुर्ग ग्रामीण श्रीमती ऊषा झा द्वारा उपस्थित अतिथियों को पौधे रोपित पॉट भेंट देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना दुर्ग ग्रामीण से पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू, गीतांजली भैंसारे एवं ग्राम अछोटी के सरपंच श्रीमती झरना दिल्लीवार, सचिव युवराज साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया रामटेके, दिनेश्वरी देशमुख, नंदिनी देशमुख आंगनबाड़ी सहायिका मानस दिल्लीवार, ऊषा दिल्लीवार, अनुसूइया, पंच उमेश्वरी देशमुख, चंद्रकला देशमुख, लोकेश कोसे एवं भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *