Breaking
गुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 

Uncategorized

सांसद विजय बघेल से भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने लिया आशीर्वाद, 8 जुलाई के परिचयात्मक कार्यक्रम का दिया आमंत्रण”

दुर्ग// पाटन/ 6 जुलाई 2026

पाटन। भाजपा युवा मोर्चा, अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा उपरांत मंडल अध्यक्ष श्री रवि सिंगौर के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्ग के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा दिनांक 08 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भाजपा युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल स्तरीय परिचयात्मक कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया। सांसद श्री बघेल ने युवा मोर्चा की नवीन टीम को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

उक्त अवसर पर महामंत्री श्री कुमार साहू, श्री मनीष कौशले, उपाध्यक्ष श्री रविकांत कौशिक, श्री खेमचंद जोशी, श्री तुलेश सिंगौर, मंत्री श्री मोहन लोधी (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतीपुर), श्री राकेश सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री रोशन सिंगौर, कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ कार्यकर्ता श्री जयकरन सिंगौर, श्री शुभम जांगड़े, श्री बिट्टू यादव, श्री मुकेश सिंगौर, श्री जागेश्वर सिंगौर, श्री लवकुश सिंगौर, श्री देवेंद्र यदु तथा श्री नरेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा युवा मोर्चा, अमलेश्वर मंडल द्वारा आयोजित यह परिचयात्मक कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय, कार्ययोजना एवं युवा कार्यकर्ताओं के मध्य पारस्परिक परिचय एवं संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। मंडल के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *