जनपद पंचायत पाटन में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का हुआ उद्घाटन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन कार्यालय में बिहान कार्यक्रम एवं चैतन्य संस्था के संयुक्त सहयोग से संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र (GRC) का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्यातिथि कीर्ति नायक ,सभापति खेमलाल देशलाहरे, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, सीईओ जागेंद्र साहू एडिशन सीईओ श्वेता यादव, क्षेत्रीय समन्वयक अमित द्विवेदी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बिहान समूह के पीआरपी दीदियां एवं अन्य स्वयं सहायता समूह की दीदियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया, जिसमें महिलाओं से संबंधित जेंडर आधारित समस्याओं, घरेलू हिंसा, भेदभाव एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
बिहान और चैतन्य संस्था के सहयोग से स्थापित यह संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र महिलाओं के लिए एक सुरक्षित एवं सहयोगात्मक मंच के रूप में कार्य करेगा, जहाँ वे अपनी समस्याओं को साझा कर उचित परामर्श और सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र को सफल बनाने एवं समाज में जेंडर समानता को बढ़ावा देने सभी मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।