Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

रिसामा में चावल उत्सव

ग्राम रिसामा में “चावल उत्सव” सम्पन्न, तीन माह का राशन एकमुश्त वितरित*

सरपंच व जनपद सदस्य ने स्वयं चावल तौलकर किया शुभारंभ*

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान 

 

 

अंडा // छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के 7 तारीख को आवास दिवस, रोजगार दिवस व चावल उत्सव के रूप में मनाया जाता है उसी परिपेक्ष्य में ग्राम रिसामा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में आज “चावल उत्सव” का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच रोशन साहू एवं जनपद सदस्य ढालेश साहू द्वारा स्वयं चावल तौलकर वितरण कर शुभारंभ करते हुए की गई।

इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को अप्रैल, मई एवं जून माह का चावल एकमुश्त वितरित किया गया, जिससे ग्रामीणों को बार-बार उचित मूल्य दुकान के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

 

*जनपद सदस्य ढालेश साहू ने कहा*

 

राशन प्राप्त करना प्रत्येक कार्डधारक का कानूनी अधिकार है। खाद्य विभाग के नियमानुसार हर हितग्राही को दुकान पर प्रदर्शित स्टॉक बोर्ड एवं मूल्य सूची देखने का अधिकार है। प्रत्येक नागरिक को सही तौल एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्राप्त करने का पूरा हक है। यदि किसी भी हितग्राही को कम राशन दिया जाता है या वितरण में लापरवाही होती है, तो यह सीधे तौर पर उसके अधिकारों का हनन है। हमें केवल योजनाओं का क्रियान्वयन ही नहीं, बल्कि उनकी जमीनी निगरानी भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

उन्होंने हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन से प्राप्त रसीद लेने एवं उसमें दर्ज मात्रा की जांच करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि किसी भी शिकायत की स्थिति में नागरिक जनप्रतिनिधियों या विभाग के टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कार्यक्रम में सरपंच रोशन साहू, पंचगण गितेश्वर साहू, भूपेन्द्र साहू, माधरी साहू, राही निषाद, वंदना साहू, अनिता साहू, सचिव खिलेन्द्र कुमार, रोजगार सहायक आशीष सेन सहित वितरण प्रणाली से जुड़े कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

ढालेश साहू

सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *