Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

  अंडा / दुर्ग /

 

 

निकुम // विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस 20 मार्च 2026 के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को दांतों और मुंह की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र मार्कण्डेय (डेंटिस्ट) द्वारा उपस्थित लोगों की मुख जांच की गई तथा उन्हें मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रश करना, समय-समय पर दंत जांच कराना और खानपान पर ध्यान देना स्वस्थ दांतों के लिए बेहद आवश्यक है।

इस अवसर पर 30 हितग्राहियों को ओरल हेल्थ किट का वितरण भी किया गया, जिससे वे दैनिक जीवन में सही तरीके से दांतों की देखभाल कर सकें।

कार्यक्रम में डॉ. अजय यादव (चिकित्सा अधिकारी), जी.आर. भूआर्य (बीईटीओ), अनिकेत (काउंसलर), पूर्णिमा साहू (काउंसलर), एकलव्य साहू (डेंटल सहायक), गुरुसेवक चक्रधारी (रेडियोग्राफर), सुकदेव ठाकुर (ड्रेसर), जितेन्द्र वाल्दे (ओटी सहायक), आशीष देवांगन (वार्ड बॉय) सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दंत रोगों की रोकथाम के लिए सही जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *