Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

मारपीट घटना के आरोपी गिरफ्तार

खेत में चलने को लेकर लड़ाई, लकड़ी के खूंटा से हमला 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार 

 

रिपोर्ट – युसूफ खान

 

अंडा // बालोद // 

 

बालोद जिलांतर्गत गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में खेत में पैदल चलने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया। जहां एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में गुरुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार प्रार्थीया श्रीमती राम बाई साहू उम्र 62 वर्ष निवासी बगदई थाना गुरुर ने 17 मार्च 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसी दिन सुबह करीब 7:00 बजे वह अपने पति पुरुषोत्तम लाल साहू के साथ खेत से चना और सरसों की फसल लाने जा रही थी। इसी दौरान गांव के पुलस्तनंदन साहू उनके खेत में चलने की बात को लेकर आपत्ति जताई और आक्रोश में आकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे बेर की लकड़ी के खुंटा से पुरुषोत्तम साहू के सिर पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पुरषोत्तम लाल साहू को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर लाया गया हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी रेफर किया गया जहां वर्तमान में क्रिश्चियन अस्पताल में उनका इलाज जारी है घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी गुरुर माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही शुरू की घटना स्थल से कौन से शनि मिट्टी सारी मिट्टी कौन आलूदा सहित अन्य साक्षी जब तक किया पुलिस ने आरोपी पुलस्त नंदन साहू उम्र 45 वर्ष निवासी बागदई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने घटना में प्रयुक्त लकड़ी के खुंटे को खेत में फेंकना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार हथियार भी बरामद कर लिया। सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 17 मार्च 2026 की रात 10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना गुरुर पुलिस टीम के निरीक्षक सुनील कुमार तिर्की, उप निरीक्षक कुलेश्वर यादव ,उप निरीक्षक हरख राम बघेल, प्रधान आरक्षक वेदराम कोर्राम, एवन साहू ,आरक्षक कोमल साहू विवेक सिंह चंद्रकांत यादव, दिनेश नेताम सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *