Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

सम्मान समारोह

खाड़ा में परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह 

 

 

रिपोर्टर – एम डी युसुफ खान 

 

अंडा // दुर्ग // 

 

दुर्ग। शनिवार को दुर्ग ग्रामीण के सेक्टर अंडा के ग्राम खाड़ा में कुपोषण मुक्ति अभियान अंतर्गत परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर एवं कार्यकर्ता/ सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्राधिकरण माननीय ललित चंद्राकर जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन,जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी साहू सरपंच नंदकुमार साहू ,उप सरपंच लीलाधर निषाद एवं खुमान सिंह यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात विभागीय योजनाओं की जानकारी परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। ललित चंद्राकर जी ने शासन की वर्तमान में चल रही बहुत सी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सुनिश्चित करने हेतु कहा। आउटरीच वर्कर श्रीमती सीता कन्नौजे के द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई चंद्र प्रकाश पटेल ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। श्रीमती जया चंद्राकर जिला मिशन समन्वयक ने सखी वन स्टाप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जिसमें घरेलू हिंसा से पीड़ित, कानूनी सहायता आदि एक ही छत के नीचे प्रदान करने की जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर तृप्ति तिवारी ने किशोरी बालिकाओं को किशोरावस्था में अपनी स्वयं की देखभाल, पीरियड के समय में स्वच्छता, एनीमिया आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस रक्षा टीम ने गुड टच बैड टच एवं रक्षा संबंधी जानकारी तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जानकारी प्रदान की पर्यवेक्षक श्रीमती शशि रैदास ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नोनी सुरक्षा योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल कूद आदि का आयोजन किया गया जिसमें छोटी-छोटी बालिकाओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। नुक्कड़ नाटक में गरिमा एवं उसकी टीम ने साइबर अपराध के बारे में शानदार प्रस्तुति दी एवं सभी को इन अपराधों से बचने हेतु जागरूक किया, किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करने, किसी को ओटीपी या अपना पासवर्ड शेयर नहीं करने की अपील की।

कार्यक्रम अंतर्गत तीन गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

विधायक महोदय के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में तिथि भोज कार्यक्रम अंतर्गत खीर पूड़ी का वितरण का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु पर्यवेक्षक श्रीमती शशि रैदास ,ममता साहू , इंदु मिश्रा, रेखा लोनारे, प्रमिला वर्मा ,सोनल सोनी, गीताजंली भैंसारे, तृप्ति शर्मा चंद्रकला वर्मा तथा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ढालेश्वरी देशमुख, असम बाई निषाद, सुनीता चंद्राकर ,आरती साहू मुनिका साहू ,चमेली पारकर संध्या ठाकुर सोनिका सोनी ,खिलेश्वरी गजपाल ,सहायिकाओं में कुसमा ठाकुर, गंगोत्री यादव, उमा देशमुख, सावित्री साहू ,हीरा निषाद ,फागेश्वरी साहू एवं गीता पाठक को सम्मानित किया गया

विधायक द्वारा सभी को बाल विवाह मुक्त गाँव,जिला, छत्तीसगढ़ राज्य बनाने हेतु शपथ दिलाई गई ।

खेल कूद में मटका फोड़ प्रतियोगिता में दुर्गा यादव,कंचन देशमुख पुरस्कृत हुई, फुगड़ी में प्रथम द्वितीय तृतीय श्वेता ठाकुर,नूतन विश्वकर्मा,कुर्सी दौड़ में पदमनी भोजेश्वरी रामबाई तथा बच्चों के कुर्सी दौड़ में गगन दानेश मनीष दिगेश को पुरस्कार मिला।

संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कृतिका भावना मिताली लीना वाणी कुमकुम नेहा भैरवी नम्रता दीपाली दोमेश युक्ति पूर्वी नितेश राजवीर साक्षी गोविंद भवेंद्र रितिका मालिनी दुष्यंत को पुरस्कार दिया गया।

अंत में आभार प्रदर्शन सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा लोनारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आस पास सेक्टर की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं के साथ साथ पुरुषों की भी भागीदारी रही।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *