पायोनियर कान्वेंट स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

पायोनियर कान्वेंट स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह
by.yousuf.khan.
अंडा // दुर्ग //
उतई // पायोनियर कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कुल उतई का 25वा पुरूस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ( विधायक दुर्ग ग्रामीण) थे। अध्यक्षता श्रीमति सरस्वती नरेंद्र साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत उतई ) ने की।विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र बंजारे ( सरपंच डुमरडीह) भुनेश्वर प्रसाद साहू ( सरपंच पतोरा) स्कुल के डायरेक्टर अमित मिश्रा थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रजलित कर पायोनियर कान्वेंट स्कूल का पुरुस्कार वितरत समारोह शुरू हुआ। समारोह का संचालन श्रीमती प्रीति मिश्रा
के द्वारा किया गया। इसके बाद डायरेक्टर अमित मिश्रा साथ में प्रीती मिश्रा और अन्य स्कूल के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमाला और बुके से स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भारत के विविध राज्यों की संस्कृतियो तथा स्वच्छ भारत व शिक्षा के महत्व पर आधारित गीतों और नृत्यों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिसे देखकर वहां उपस्थित अतिथियों और लोगों ने खुलकर सहारना की साथ ही पालको द्वारा समारोह की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिला। स्कूल के प्रतिभाशाली व विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ( विधायक दुर्ग ग्रामीण) ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा किया शिक्षा वो अनमोल रत्न हैं जिससे समाज और देश का विकास होता हैं और स्कूल के सभी शिक्षक अपना योगदान अच्छी तरह दे रहे है साथ ललित चंद्राकर जी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमति सरस्वती नरेंद्र साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत उतई )कहा की ऐसे कार्यक्रम से छात्रों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता हैं। इसके बाद विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र बंजारे व भुनेश्वर प्रसाद साहू ने विद्यालय और छात्रों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार समारोह को सफल बनाने में स्कूल के छात्र छात्राओ तथा स्कूल स्टॉफ हरजीत कौर, केमिका साहू, नोमीन ठाकुर, सरोज ठाकुर, नीलिमा साहू, छाया साहू, हीना देवांगन, सविता यादव, पुष्पा साहू, एकता पटेल,धात्री साहू,नीरा, लक्ष्मी, चन्द्रिका,गौरव साहू और अन्य स्टॉफ का विशेष योगदान रहा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।