Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

Uncategorized

प्रणव शर्मा ने महिला समूह द्वारा र्निमित हर्बल रंग की होली खेलने का अभियान शुरू किया

अपने जनपद क्षेत्र के 7 गाँव में महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित 1 क्विंटल हर्बल गुलाल का वितरण कर दिया संदेश

 

 

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के जनपद सदस्य ग्राम घुघुवा क निवासी समाजसेवी प्रणव शर्मा द्वारा होली के पावन पर्व के पहले अपने जनपद क्षेत्र के 7 गांव करसा, घुघुवा, राखी, रवेली, अमेरी, करगा व गभरा के में जाकर सरपंच, उप सरपंच, पंच, महिला स्व सहायता समूह, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं ग्रामवासियों के बीच महिला स्व सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक रूप से निर्मित गुलाल जिसमे पलाश के फूल का नारंगी रंग, नीम के पत्तों का हरा रंग, हल्दी का पीला रंग, चुकंदर के रस का गुलाबी रंग आदि से निर्मित हर्बल गुलाल लेकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया तथा सबसे अपील किया कि आने वाले समय में यह रंग उनके ही गांव में बनाया जाए और उन्हीं रंग से होली खेला जाए ताकि रसायन युक्त गुलाल का प्रयोग बंद हो जिसके कारण आंखों में जलन, सर में दर्द आदि भयंकर समस्याएं होती है, प्राकृतिक रंग गुलाल उपयोग कर शरीर में होने वाले नुकसान से बचे और हमारे गांव की महिलाओं को रोजगार मिले, वह सशक्त हो। उनके द्वारा निर्मित प्राकृतिक रंग से खेलने से कोई नुकसान नहीं होगा, उनकी आय बढ़ेगी और आने वाले समय में उनके द्वारा बनाया गया सामान प्रदेश में और देश में भी बिकेगा जिससे वह मुनाफा कमा सकेंगे। इस पहल से स्वदेशी योजना को भी फायदा मिलेगा, सेहत को भी नुकसान नही होगा, पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। इस पहल को लेकर के गांव की महिला समूह में बहुत उत्साह देखने मिला तथा इस वर्ष होली में भी वह इस रंग का प्रयोग करेंगे और अगले वर्ष से सबने यह ठाना है कि हम अपने हाथों के बने हुए गुलाल से होली खेलेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम सभी सात गांव में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं सभी द्वारा प्रणव शर्मा के इस पहल की सराहना की गई।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *