Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

Uncategorized

रानीतराई के मेडिकल छात्र वर्णन चंद्रवशी ने किया एम डी में टॉप रानीतराई के मेडिकल छात्र वर्णन चंद्रवशी ने किया एम डी में टॉप 

 

 पाटन।  रानीतराई निवासी विनयकांत चंद्रवंशी ,माता श्रीमती नंदनी चंद्रवशी के सुपुत्र डॉक्टर वर्णन चंद्रवाशी ने एम बी बी एस रायपुर एम्स से प्रवीण सूची में उत्तीर्ण होने के बाद एम डी मेडिसिन को गोल्ड मेडलिस्ट के साथ महात्मागांधी शासकीय मेडिकल महाविद्यालय इंदौर से उत्तीर्ण किया है ।

 रानीतराई नगर में प्रथम होनहार छात्र है जो नगर सहित अंचल का नाम रोशन करते एम डी मेडिकल की डिग्री प्रवीणसूची गोल्ड मेडलिस्ट के साथ लिए है । प्रारंभिक छात्र जीवन से ही होनहार छात्र रहे डॉक्टर वर्णन चंद्रवशी का मूल निवास रानीतराई है लेकिन स्कूल की पूरी पढ़ाई दुर्ग भिलाई से पूरा करने के बाद रायपुर एम्स से एम बी बी एस की डिग्री लिए है । डॉक्टर वर्णन चंद्रवशी के परिवार में डाक्टरी पेशा में रहकर वर्षों से अंचल में सेवा देते आरहे है ,इनके दादा स्वर्गीय छन्नूलाल चंद्रवशी भी डाक्टर थे ,बड़े पापा नीलकांत चंद्रवंशी भी डाक्टर है अब स्वयं वर्णन चंद्रवशी डाक्टर बनकर अपने परिवार के संस्कार और सेवाभाव को आगे बढ़ाने में लगे है ।

 डॉक्टर वर्णन चंद्रवशी ने कहा कि ये सफलता मेरा एक अकेले का नहीं है ये ऊंचाई ये डिग्री मेरे माता पिता के त्याग तपस्या और बड़े के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है जो मैं आज हासिल कर पाया हु मैं हमेशा अपने पेशे के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनता का सेवा निस्वार्थमन से करता रहूंगा और अपने गांव ,अपने माता पिता परिवार का नाम रोशन करते रहूंगा

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *