गोंडपेण्ड्री में 22 एवं 23 दिसंबर को पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरुघासीदास जयंती, सांस्कृतिक का आयोजन होगी।
सतनाम शोभायात्रा में शामिल होंगे गुरु नसी साहेब जी आयोजन समिति द्वारा भव्य तैयारी कर रहे है।


पाटन। पाटन विधानसभा के ग्राम गोंडपेण्ड्री में दो दिवसीय भव्य जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 22 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से सतनाम शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।साथ ही गुरु नसी साहेब जी भंडारपुरी का आगमन होगा। शोभायात्रा में गुरु नसी साहेब जी पूरे समय तक शोभायात्रा दौरान उपस्थित रहेंगे। साथ ही जय सतनाम बाल अखाड़ा नाईट किंग का आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगी। सतनाम शोभायात्रा गोंडपेण्ड्री गांव का भ्रमण किया जाएगा। शाम 6 बजे सतनाम शोभायात्रा का समापन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से पंथी नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। दूसरे दिन 23 दिसंबर को गुरुघसीदास बाबा जी की जयंती कार्यक्रम रखा गया है। रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोकरंग रज्जू मनचला का रंगारंग प्रस्तुति होगी। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामनाथ गायकवाड ने दिया है। मौके पर आयोजन समिति के सदस्य अमित कुमार देशलहरे , चंद्रशेखर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।