Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी का छत्तीसगढ़ आगमन

विष्णुदेव सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में दुर्ग जिले से शामिल होंगे 10000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता

जनसभा में शामिल होने की तैयारी हेतु दुर्ग जिला भाजपा की बैठक संपन्न

 

दुर्ग। आगामी 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में दुर्ग जिले से बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, ग्रामीण विकास एवं पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण उपाध्यक्ष ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, बालमुकुंद देवांगन, प्रितपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, कांति लाल बोथरा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, डॉ. मानसी गुलाटी मंचस्थ रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग जिला के कार्यकर्ताओं ने हमेशा इतिहास रचा है, जब हम विपक्ष में थे तब भी हमने प्रदेश स्तर पर होने वाली बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग की राष्ट्रीय नेताओं की आमसभा में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिसमें दुर्ग जिले की संख्या अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा रही है। विष्णुदेव सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाली आम सभा में भी दुर्ग को इतिहास रचना है।

ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से केंद्र में तीन तीन बार सरकार बनाने में सफल रहे हैं, तीन बार डॉ. रमन सिंह की सरकार और वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार बनाने में भी कार्यकर्ताओं का बहुमूल्य योगदान मिला, सबके परिश्रम से ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा को जाना जाता है। आगामी 13 तारीख को होने वाली आमसभा में दुर्ग जिला फिर एक बार इतिहास दोहराते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कमर कस लें, लोकसभा और विधानसभा चुनाव नेताओं का चुनाव था और अब कार्यकर्ताओं का चुनाव आने वाला है और नेताओं की यह जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपने कार्यकर्ताओं को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जीत दिलवाएं। चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की जीत हर हाल में हो इसके लिए आप सभी की सामूहिक जिम्मेदारी रहेगी। पार्टी किसको टिकट देती है किसको नहीं देती है, इसे किनारे करके सिर्फ हमें अधिकृत प्रत्याशी को जीताना है। आगामी 13 तारीख को आयोजित होने वाली आमसभा में हमारा जिला संख्या बल के मामले में अग्रणी रहे इस की चिंता हम सभी को मिलकर करना है। पहले की तरह आमसभा में दुर्ग जिला अधिक से अधिक संख्या लेकर जाए इसका संकल्प लें।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, अलका बाघमार, जिला मंत्री आशीष निमजे, पवन शर्मा ,मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया संयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, विजय ताम्रकार, मदन वाढई, फते लाल वर्मा, कृष्णा पटेल, रोहित राजपूत, मंडल महामंत्री रीता मेश्राम, कैलाश चंद्राकर, सैयद आसिफ अली, मनमोहन शर्मा, पूरान देशमुख, शिव कुमार निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अनूप गटागट, डॉ. आदर्श त्रिवेदी, शिवेंद्र परिहार, उमा भारती साहू, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, अबीर गोयल, मंजू पांडे, मौसमी ताम्रकार, तनुजा बघेल, सुधा सेंगर, रजा खोखर, अनिकेत यादव, नवीन साहू, ताम्रध्वज साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *