पतोरा में वार्षिक उत्सव एवं लोकार्पण
21 जनवरी को शासकीय प्राथमिक शाला पतोरा में वार्षिक उत्सव एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन

पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत पतोरा के शासकीय प्राथमिक शाला पतोरा में कल बुधवार 21 जनवरी को सुबह 11 बजे से वार्षिक उत्सव एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, विशेष अतिथिगण जनपद पंचायत पाटन के सदस्य सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी , भाजपा मध्य पाटन मंडल के उपाध्यक्ष टीकाराम देवांगन , सरपंच भुनेश्वर साहू , उपसरपंच देवचरण कौशल , पंच चित्रसेन कलिहारी होंगे। उपरोक्त जानकारी उपसरपंच देवचरण कौशल ने दी है।