Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

एक पेड़ माँ के नाम

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

पाटन// दुर्ग  14 /08/2026 

ग्राम सांकरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

 

इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य आर. के. चौरे एवं एम.सी.सी. अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य उपस्थितजनों ने भी पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *