Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

Uncategorized

ग्राम सांकरा में धूमधाम से मनाया गया हरेली तिहार

 

पाटन। 13/08/2026

पाटन।  ग्राम सांकरा में छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए विभिन्न पारंपरिक खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मटकी फोड़ सहित अन्य खेलों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि हरेली तिहार हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को हमेशा जीवंत रखते हुए आने वाली पीढ़ियों को भी इससे जोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर द्वारा गांव के किसानों एवं ग्रामीणों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

 

कार्यक्रम में पतिराम यादव, कमलेश सिंगौर, भागवत बंजारे, जीवनबंजारे पुनीत पटेल, टीकम सिंगौर, छन्नूपाल, आनंद सिंगौर, दूर्जन ठाकुर, लक्ष्मी सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रमुख एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

 

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *