दुर्ग जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है साथ ही अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है —

सह संपादक एम डी युसुफ खान
दुर्ग – अंडा // Ⓜ️9179799497
दुर्ग जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों मे पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन अलग अलग थीम आधारित गतिविधियों का संचालन किया जाता है।दिनांक 22.04.2026 को एस.के.चौबे संयुक्त संचालक द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र उमरपोटी 4 उतई 1 पतोरा 2 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ में जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग आर के जामुलकर भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय केंद्र में आंगनवाड़ी केंद्र के दर्ज बच्चे गर्भवती धात्री महिलाओं के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पालकों व जनप्रतिनिधियों के साथ IEC सामग्रियों को साझा किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनवरी 26 में लॉन्च किए गए “पंखुडी पोर्टल“ के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई तथा इसके प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।थीम के आधार पर स्वच्छता एंव श्रमदान करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र के आस पास साफ सफाई की गई।आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को सामुदायिक सहभागिता से वॉटर बॉटल व स्केच पेन व कलर पेंसिल का सेट उपलब्ध कराया गया।जन समुदाय में केंद्र में सहभागिता प्राप्त करने एवं जागरूकता के लिए पोषण एवं पौष्टिकता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक सहयोग से किसी विशेष दिवस के उपलक्ष्य में न्योता भोज का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में उतई 1 में पार्षद संगीत रजक के द्वारा अपने जन्मदिन पर उमरपोटी 4 में भामिनी सोनवानी द्वारा शादी के सालगिरह तथा उतई 5 में अपने बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर मनीषा देवांगन द्वारा न्यौता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को अंगूर,केला आम,खरबूजा, पौष्टिक दलिया उपमा,हलवा,खीर पूड़ी का वितरण किया गया। आंगनवाड़ी में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती झमित गायकवाढ़, सरपंच विजेंद्र साहू, पार्षद अनीता गढ़े, भीमसेन सिन्हा, विजयलक्ष्मी साहू, खूबी साहू, लता सोनवानी,सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा उपस्थित रहे। अन्य सम्मानित गण ममताचन्द्राकर ,गैदलाल साहू, कतलम,अश्वनीकुमार, नीरा ठाकुर,हीना मरकाम, संतोषी, जानकी,लक्ष्मी,शकुन देवागन, नेहा,ममता ढीमर,सरिता साहू, प्रेमकुमारी,सीमू साहू ,फुलेश्वरी देवांगन माद्री ठाकुर महेश्वरी सोनवानी नीलम गीता दुलेश्वरी उपस्थित रहे।




