पांच सूत्रीय मांग को लेकर सरपंच संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
15 वित्त की राशि 15 दिवस के अंदर पंचायतों को नहीं मिलने पर ग्राम पंचायतो में ताला बंद करने चेतावनी दी गई।

दुर्ग। जनपद सभागार दुर्ग में सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न होने के बाद दुर्ग कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे। 15 वें वित्त की राशि पंचायत को नहीं मिलने से मूलभूत सुविधा जल,सफाई,बिजली सहित अन्य कार्य बाधित हो रही है। यह 15 दिवस के भीतर राशि पंचायतों को नहीं प्रदान किया गया तो पंचायतों में तालाबंदी किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ग्राम पंचायतों में कार्य एजेंसी को मुक्त,पीएम आवास की राशि 2.50 लाख व प्रथम मंजिल में बनाने की अनुमति, मनरेगा कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करने व सरपंचों का मानदेय 15000 , ये उपसरपंचों को 5000 एवं पंचों का मानदेय 2000 प्रतिमाह दिया जाए। यह पांच सूत्रीय मांग है। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष युगल किशोर साहू, उपाध्यक्ष अरुण गौतम ,सचिव अनिल बंजारे, मीडिया प्रभारी किर्तन साहू,सरपंच गण रोशन लाल साहू, दिग्विजय सिन्हा,चुम्मन यादव,मीना यादव,भूपेंद्र टंडन,गंगिया रावते,माधो लाल देवांगन,इंद्रजीत साहू,दुष्यंत कुमार साहू,कमल देवांगन,माखन साहू,अमन नारंग आदि उपस्थित रहे।
