Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

एलपीजी गैस संकट

एलपीजी संकट का असर अब दूध उत्पादक किसानों पर भी

पनीर, घी, छाछ व मिठाई निर्माण प्रभावित; मांग घटने से दूध के दाम गिरे*

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

अंडा // दुर्ग //

जिले सहित प्रदेश-देशभर में एलपीजी गैस की कमी का असर अब सीधे तौर पर दूध उत्पादक किसानों पर दिखाई देने लगा है। दूध से बनने वाले प्रमुख उत्पाद जैसे पनीर, घी, छाछ और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के निर्माण में गैस का व्यापक उपयोग होता है। ऐसे में गैस की उपलब्धता प्रभावित होने से इन उत्पादों का उत्पादन भी घट गया है।

जानकारों के अनुसार, होटल, डेयरी और मिठाई व्यवसाय से जुड़े लोगों द्वारा गैस की कमी के चलते उत्पादन कम कर दिया गया है, जिससे दूध की मांग में गिरावट आई है। परिणामस्वरूप बाजार में दूध की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों के दूध उत्पादक किसानों को उठाना पड़ रहा है।

दूध व्यवसाय से जुड़े किसानों का कहना है कि पहले जहां दूध की नियमित खपत होती थी, वहीं अब गैस संकट के कारण खरीदारों की संख्या कम हो गई है। इससे उनकी आय पर गंभीर प्रभाव पड़ा है और आर्थिक संकट गहराने लगा है।

*इस संबंध में किसान नेता ढालेश साहू ने कहा कि* एलपीजी जैसी मूलभूत सुविधा की कमी का असर अब कृषि और पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ना चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द एलपीजी आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि दूध उत्पादकों और छोटे व्यवसायियों को राहत मिल सके।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *