बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी

दुर्ग // बालोद
1 मई मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत टिकरी सरपंच ललिता रितेश देवांगन ने मजदूरों के सम्मान में ऐसा कदम उठाया है जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।
1मई मजदूर दिवस के अवसर पर सरपंच ललित देवांगन में गांव के पांच गरीब मजदूर परिवारों को हवाई जहाज से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी धाम की तीर्थ यात्रा पर भेजने का निर्णय लिया है।
सपने से बढ़कर है ये सम्मान
जिन मजदूरों ने कभी हवाई यात्रा को केवल आसमान में उड़ते देखा था। उनके लिए यह यात्रा किसी सपना के सच होने जैसी है । चुने गए सभी मजदूर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और जीवन में पहली बार हवाई यात्रा का सफर करेंगे।
सरपंच अपने मानदेय से उठा रही पूरा खर्च
इस पहल की सबसे खास बात यह है की यात्रा का पूरा खर्च सरपंच ललित देवांगन अपने मानदेय से वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा गांव के विकास में मजदूरों का सबसे बड़ा योगदान है । उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें सम्मान देना ही सच्ची जनसेवा है।
पहले भी अपने मिशन अनमोल मुस्कान के लिए जानी जाती हैं
सरपंच ललिता देवांगन इससे पहले भी अपने मिशन अनमोल मुस्कान के लिए जानी जाती है इस मिशन के तहत गांव के बच्चों महिलाओं और युवाओं के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां लगातार आयोजित की जाती है।
जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा
ग्राम टिकरी से शुरू हुई यह पहल सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि संवेदनशील नेतृत्व और सच्ची जन सेवा का उदाहरण है मजदूरों के प्रति सम्मान का यह तरीका दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।
गांव वालों ने बताया कि सरपंच के इस फैसले से पूरे टिकरी गांव में उत्सव जैसा माहौल है ।यात्रा पर जाने वाले मजदूर परिवारों ने कहा कि उन्होंने कभी भी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें हवाई जहाज यात्रा से भगवान जगन्नाथ पुरी दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।



