Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

मुख्यमंत्री का पाटन दौरा

आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत 

 

सह संपादक एम डी युसुफ खान 

अंडा – दुर्ग Ⓜ️9179799491

 

 

पाटन // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 26 अप्रैल को पाटन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) तहसील पाटन पहुंचेंगे, जहां वे तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं नव दम्पतियों को आशीर्वाद देंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर लगभग 2:15 बजे ग्राम भरर पहुंचेंगे। तहसील साहू संघ के संगठन सचिव सुरेंद्र साहू ने बताया कि सीएम साय यहां सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए समाजजनों को संबोधित करेंगे तथा सामूहिक विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की निगरानी में तैयारियां जारी हैं, जिससे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *