कसही चोरी कांड रिश्तेदार ही निकले चोर – 6 आरोपी गिरफ्तार लाखों का सामान व नकदी बरामद

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान
अंडा // बालोद //
ग्राम कसही में हुई चोरी के मामले का डौंडी लोहारा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की सबसे सोचने वाली बात ये रही की चोरी की वारदात को प्रार्थी के ही रिश्तेदारों ने अंजाम दिया था ।
लाखों के जेवरात और नगदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का लॉकेट, दो जोड़ी सोने का झुमका, एक मंगलसूत्र, एक छोटा सा हाथ जोड़ी चांदी की पायल, पांच चांदी के सिक्के, मोबाइल फोन, और 28,500/रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2 लाख 21 हजार रुपए आंकी गई है।
रिश्तेदारों ने रची थी साजिश
मामले में खुलासा हुआ की मुख्य आरोपी शैलेंद्र कुमार साहू उर्फ बंटी और महेश साहू उर्फ़ मेशू जो प्रार्थी के रिश्तेदार हैं घर की पूरी जानकारी होने के कारण आयोजित तरीके से चोरी की योजना बनाई। 20- 21 जून 2025 की रात पीछे के रास्ते घर में घुसकर दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और नदी पार कर दी
तिलई खार में छिपाया गया था चोरी का सामान
चोरी के बाद आरोपियों ने जेवरात और नकदी को ग्राम तिलई खार स्थित घर में छुपा कर रखा था ।वही कुछ सामान को टप्पा क्षेत्र के आरोपियों के माध्यम से बेचने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ कर पूरा माल बरामद कर लिया है।
पहले भी जेल जा चुके हैं मुख्य आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शैलेंद्र साहू और महेश साहू पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं जिससे उनके आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर हुई है।
गिरफ्तार आरोपी
1- शैलेंद्र कुमार साहू उर्फ बंटी पिता गोपाल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम तिलाईकर क्योंकि बोर्ड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव
2– श्रीमती पदमा साहू पाटिल लोकनाथ साहू उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम तिलाईकर क्योंकि बोर्ड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव
3– निखिल कुमार झाडे पिता अरुण कुमार झाडे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम टप्पा थाना जिला राजनांदगांव
4– महेश साहू उर्फ़ मीशु पिता लोकनाथ साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तिलैखर चौकी कॉमेडी बोर्ड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव
5– भूपेंद्र कुमार साहू पिता विवेक चंद साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम टप्पा थाना डुमरी रोड जिला राजनांदगांव
6– नितेश कुमार साहू पिता गोपाल साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम की नई खबर चौकी कॉमेडी बोर्ड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर और एचडी ऑफिस सेक्टर के निर्देशन में की गई ।थाना प्रभारी मुकेश सिंह सहायक उप निरीक्षक अनित राम यादव, महिला प्रधान आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन, आरक्षक विनोद कुमार,पूनम खरे, धर्मेन्द्र सेन,तथा सायबर सेल बालोद के आरक्षक संदीप यादव सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।